Celebrated the Arya Samaj Foundation Day in Bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नव संवत्सर और आर्य समाज स्थापना दिवस मनाया

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 8:35 PM (IST)
नव संवत्सर और आर्य समाज स्थापना दिवस मनाया
बीकानेर। नव संवत्सर 2074 और 142 वां आर्य समाज स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर आर्यसमाज, महर्षि दयानन्द मार्ग, बीकानेर की ओर से गंगाशहर शाखा पर हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य और नगर निगम के महापौर नारायण चोपड़ा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयशंकर व्यास ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने भारत की स्वतंत्रता के प्रथम उद्घोषक, राष्ट्रवादी, सामाजिक. धार्मिक, सांस्कृतिक नवजागृति के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन और विचारधारा के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि ऋषि दयानन्द ने 19वीं सदी में आर्यसमाज की स्थापना कर पुनर्जागरण का शखनांद किया था। समाज के प्रधान महेश आर्य, शम्भू राम यादव, कोषाध्यक्ष राजगोपाल, नृसिंह सोनी आदि ने अतिथियो का ऑ३म पटिका और शॉल ओढ़कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ केशरमल शास्त्री के ब्रम्हत्व में हुए यज्ञ में विशेष वेदमंत्रों की आहुतियां दी गयी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement