khaskhabar.com: गुरुवार, 26 जनवरी 2017 3:21 PM (IST)
गोरखपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अनिल कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सलामी के बाद सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों सहित समाज में सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवी विकास जालान,शम्भू प्रसाद गुप्ता,अब्दुल्लाह ,आबिद अली को सम्मानित किया
इस अवसर पर आई जी मोहित अग्रवाल, डी आई जी शिव सागर सिंह ,जिलाधिकारी संध्या तिवारी , एस एस पी राम लाल वर्मा ,सी ओ कैंट अभय कुमार मिश्र सहित अनेकों सम्भ्रांत व्यक्ति व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन सी ओ कोतवाली अशोक कुमार पांडेय ने किया ।