CBI submits final report againstindustrialist naveen jindal in coal block scam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोलगेट: जिंदल के खिलाफ रिपोर्ट पेश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 7:48 PM (IST)
कोलगेट: जिंदल के खिलाफ रिपोर्ट पेश
नयी दिल्ली। सीबीआई ने कांग्रेस नेता एवं उद्योगपति नवीन जिंदल, पूर्व कोयला राज्य मंत्री दसारी नारायण राव और अन्य के खिलाफ कोयला घोटाला मामले में विशेष अदालत के आदेश के तहत आगे की जांच की अंतिम रिपोर्ट शुकंवार को दायर की। हालांकि विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने जांच अधिकारी द्वारा उचित प्रारूप में रिपोर्ट दायर नहीं किए जाने पर कडी नाराजगी व्यक्त की और उन्हें 23 जनवरी तक उचित प्रारूप में रिपोर्ट जमा करने को कहा। अदालत के समक्ष शुकंवार को दायर रिपोर्ट में सीएफएसएल रिपोर्ट, गवाहों की सूची एवं सीबीआई द्वारा रिकॉर्ड बयान शामिल हैं। इससे पहले अदालत ने रिपोर्ट दायर करने में देरी को लेकर सीबीआई को फटकार लगाई थी। सीबीआई ने अदालत से कहा था कि चार्टर्ड अकाउंटेंट सुरेश सिंघल की ओर से कुछ खुलासों के मद्देनजर उसे मामले की और जांच करने की आवश्यकता है। अदालत ने सीबीआई का यह अनुरोध स्वीकार कर लिया था।

[@ 2016 बॉलीवुड ब्रेकअप: नहीं टिक पाए 25 साल पुराने रिश्ते भी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement