CBI searches for 12 places in Bihar in Muzaffarpur case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुजफ्फरपुर मामले में सीबीआई ने बिहार में 12 जगहों की तलाशी ली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 10:39 AM (IST)
मुजफ्फरपुर मामले में सीबीआई ने बिहार में 12 जगहों की तलाशी ली
पटना/नई दिल्ली। मुजफ्फरपुर बालिका गृह में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को जांच को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के आवास सहित बिहार में 12 जगहों पर छापा मारा। सीबीआई की टीम ने बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री के पटना स्थित तीन आवासों की तलाशी ली। दिल्ली में एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के दोस्तों के मुजफ्फरपुर, मोतीहारी और बेगूसराय स्थित परिसरों में भी खोज की गई। मंजू वर्मा जुलाई में इस बात का खुलासा होने के बाद से लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं कि बालिका गृह में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी के उनके पति चंद्रेश्वर वर्मा के साथ घनिष्ठ संबंध थे। मंजू वर्मा ने आठ अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। दो जून को गिरफ्तारी के बाद से ठाकुर मुजफ्फरपुर जेल में है। बालिका गृह को सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement