CBI registered 3 FIR in Anandpal encounter case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आनंदपाल एनकाउंटर मामले में दिल्ली सीबीआई विंग ने दर्ज किए 3 केस

khaskhabar.com: रविवार, 07 जनवरी 2018 09:42 AM (IST)
आनंदपाल एनकाउंटर मामले में दिल्ली सीबीआई विंग ने दर्ज किए 3 केस
जयपुर। आनंदपाल एनकाउंटर केस में दिल्ली सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है और तीन एफआईआर दर्ज कर ली है। गत दिनों राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर मामले की जांच सीबीआई से करने को कहा था। इसके बाद सीबीआई ने शनिवार को तीनों मामलों की एफआईआर दर्ज कर ली। इनमें से एक केस पिछले साल 25 जून को रतनगढ़ थाने में दर्ज आनंदपाल एनकाउंटर से संबंधित है। इसके अलावा 18 जुलाई को जयपुर के अशोक नगर थाने में दर्ज सुरेंद्र सिंह की मौत के मामले और 12 जुलाई को सांवराद में हुए उपद्रव को लेकर 13 जुलाई को राजपूत नेताओं पर दर्ज किया गया केस शामिल है। राज्य सरकार ने 24 जुलाई को पहली बार तीनों एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने के लिए केंद्र सरकार के पास मामला भेजा था। इसके बाद 17 दिसंबर को सरकार ने फिर पत्र लिखा और 22 दिसंबर को केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की सिफारिश मान ली। जबकि, सीबीआई ने 15 नवंबर को हाईकोर्ट में जांच से इनकार कर दिया था। अब दिल्ली सीबीआई विंग ने मामला हाथ में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement