CBI files charge sheet against suspended DIG H.S. Bhullar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीबीआई ने निलंबित DIG एच.एस. भुल्लर के खिलाफ दायर की चार्जशीट

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 दिसम्बर 2025 12:20 PM (IST)
सीबीआई ने निलंबित DIG एच.एस. भुल्लर के खिलाफ दायर की चार्जशीट
5 लाख की रिश्वत और मासिक वसूली की मांग का आरोप चंडीगढ़। सीबीआई ने बुधवार को पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी एच.एस. भुल्लर के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दायर कर दी। यह मामला फतेहगढ़ साहिब के एक कबाड़ी कारोबारी की शिकायत पर दर्ज हुआ था। 16 अक्टूबर को गिरफ्तारी
सीबीआई ने 16 अक्टूबर को भुल्लर और उनके सहयोगी कृशानु शारदा को गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि भुल्लर ने उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर को “निपटाने” और आगे किसी भी तरह की कार्रवाई न करने के बदले 5 लाख रुपये रिश्वत तथा मासिक अवैध वसूली की मांग की थी। यह मांग कथित तौर पर शारदा के माध्यम से की जाती थी।
इन धाराओं में दायर हुई चार्जशीट
सीबीआई ने चार्जशीट भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(b) तथा भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita), 2023 की धारा 61(2) के तहत दायर की है। आरोपपत्र में भुल्लर और कृशानु शारदा दोनों को आरोपी बनाया गया है।
7.36 करोड़ नकद व भारी भरकम संपत्ति बरामद
छापेमारी के दौरान सीबीआई ने भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित आवास से ₹7.36 करोड़ नकद, ₹2,32,07,686 मूल्य के कीमती आभूषण, लग्जरी आइटम, हाई-एंड वाहन और भारी-भरकम बैंक बैलेंस/फिक्स्ड डिपॉजिट बरामद किए थे।
इन बरामदियों के आधार पर सीबीआई ने भुल्लर के खिलाफ एक disproportionate assets (डीए) केस भी दर्ज किया है। भुल्लर फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement