नई दिल्ली। सीबीआई की अदालत ने चंडीगढ स्थित भूषण इंडस्ट्रियल कंपनी
लिमिटेड से संबंधित मामले में भूषण स्टील के अध्यक्ष बीबी सिंघल को भारतीय
विद्युत अधिनियम के तहत दोषी ठहराया।
शेयर बाजार को दी गई सूचना में भूषण स्टील ने कहा,सीबीआई की अदालत ने
दिनांक 3 सितम्बर के अपने आदेश में भारतीय विद्युत कानून, 1910 के तहत
(भूषण इंडस्ट्रीयल कंपनी लिमिटेड से संबंधित मामले में) कंपनी के अध्यक्ष
बीबी सिंघल को दोषी करार दिया।