cbi arrested to sp leader amanmani tripathi in his wife death case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्नी की हत्या में अमनमणि त्रिपाठी अरेस्ट

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 5:48 PM (IST)
पत्नी की हत्या में अमनमणि त्रिपाठी अरेस्ट
नई दिल्ली। मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि को सीबीआई ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दरअसल सीबीआई ने अमनमणि को उनकी पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सारा सिंह की मौत की जांच सीबीआई कर रही है,और इसी सिलसिले में सीबीआई ने अमनमणि को पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं अमनमणि के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल अमनमणि ने अपने परिवार खिलाफ जाकर लखनऊ की 27 साल की सारा से जुलाई 2013 में शादी की थी।
इसके बाद दोनों जुलाई 2015 में छुट्टी मनाने कार से दिल्ली आ रहे थे, लेकिन कार का फिरोजाबाद के पास एक्सीडेंट हो गया और इस हादसे में सारा की जान चली गई लेकिन अमन को मामूली सी चोट तक नहीं आई।
इसके बाद से सारा के परिजनों ने अमरमणि पर सारा की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। और सारा की मां ने सीबीआई जांच की मांग की थी। सारा की बहन ने अमनमणि पर बयान बदलने का आरोप लगाया था ।
जांच के दौरान भी अमनमणि के खिलाफ कई सबूत सीबीआई के हाथ लगे और फिर इन्हीं सबूतों के आधार पर शुक्रवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए महाराजगंज जिले की नौतनवा सीट से टिकट दिया है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement