Cat demanded from the Government to impose highest duty on imports of Chinese goods-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:37 pm
Location
Advertisement

कैट ने सरकार से चीनी वस्तुओं के आयात पर उच्चतम ड्यूटी लगाने की मांग की

khaskhabar.com : शनिवार, 16 मार्च 2019 4:12 PM (IST)
कैट ने सरकार से चीनी वस्तुओं के आयात पर उच्चतम ड्यूटी लगाने की मांग की
धर्मशाला। लगातार चौथी बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर चीन द्वारा वीटो उपयोग करने एवं पाकिस्तान का हर तरह से लगातार साथ देने पर चीन ने अपने अप्पको भारत की सुरक्षा के विरोधियों के प्रथम कतार में खड़ा कर लिया है। जिससे देश भर में चीन के प्रति गहरा रोष और आक्रोश पनप रहा है है और अब पाकिस्तान के साथ साथ चीन को भी देशवासी देश की सुरक्षा का दुश्मन मान रहे हैं।

इस आक्रोश और रोष को आवाज देने के लिए कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने देश भर में फैले 40 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठन जो लगभग 7 करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं से चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का आवाहन किया है। कैट ने होली के मौके पर आगामी 19 मार्च को देश भर में चीनी वस्तुओं की होली जलाये जाने की भी घोषणा की है। राजधानी दिल्ली में यह कार्यक्रम चीनी वस्तुओं के गड सदर बाजार में होगा वहीँ देश भर में लगभग 1500 स्थानों पर व्यापारिक संगठनों द्वारा यह होली जलाई जायेगी।

कैट ने सरकार से मांग की है की प्राथन चरण में चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर 300 से 500 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगाई जाए और चीन से होने वाले आयात पर कड़ी नजर राखी जाए क्योंकि इसमें बड़ी मात्रा में हवाला के लेन देन का अंदेशा है। कैट ने सरकार से यह भी मांग की है की चीनी वस्तुओं और रॉ मटेरियल पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार घरेलु लघु उद्योगों को एक स्पेशल पैकेज दे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement