khaskhabar.com: सोमवार, 01 अगस्त 2016 5:10 PM (IST)
झांसी। ‘प्रभु’ की ट्रेनों में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अलग-अलग दो ट्रेनों में यात्रियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दे हीरे की अगूंठी और नकदी उड़ा ली। पीडि़तों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ जीआरपी ने ट्रेन आने पर घटना की जानकारी कर कार्रवाई शुरू की।