Case filed against BKU leader Tikait and 12 others in Haryana -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:43 pm
Location
Advertisement

हरियाणा में भाकियू नेता टिकैत और 12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज

khaskhabar.com : रविवार, 02 मई 2021 6:28 PM (IST)
हरियाणा में भाकियू नेता टिकैत और 12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज
चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत और 12 अन्य के खिलाफ निषेधाज्ञा के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

टिकैत और अन्य नेताओं ने शनिवार को अंबाला छावनी के पास एक गांव में महापंचायत को संबोधित किया था।

जिन अन्य किसान नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें रतन मान सिंह, बलदेव सिंह और जसमेर सैनी शामिल हैं।

महामारी को रोकने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की है, जिसमें चार या अधिक व्यक्तियों के जमावड़े को रोकने का प्रावधान है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement