Captain government gives women 50 percent reservations in district council and panchayats-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:37 pm
Location
Advertisement

कैप्टन सरकार ने महिलाओं को दिया 50 फीसद आरक्षण

khaskhabar.com : मंगलवार, 22 जनवरी 2019 3:15 PM (IST)
कैप्टन सरकार ने महिलाओं को दिया 50 फीसद आरक्षण
चंडीगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब की तरफ से गुरदासपुर में बेटियों की लोहड़ी मनाने के लिए राज्य स्तरीय लोहड़ी समागम करवाया गया। जिसमें अरुणा चौधरी सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग और ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब ने मुख्य मेहमान और लोकसभा मैंबर सुनील जाखड़ ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा हलका विधायक गुरदासपुर, बलविन्दर सिंह लाडी हलका विधायक हरगोबिन्दपुर, अशोक चौधरी सीनियर कांग्रेस नेता, कविता सिंह डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास, विपुल उज्जवल डिप्टी कमिशनर और मैडम सुमनदीप कौर जि़ला प्रोग्राम अफ़सर भी मौजूद थे।

बरसती बारिश में राज्य स्तरीय लोहड़ी समागम के दौरान दर्शकों को संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री चौधरी ने समागम में पहुंची नवजात बेटियों की माताओं को मुबारकबाद दी और 20 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को बधाई देते हुए कहा कि लड़कियों को लडक़ों के बराबर अवसर देना आज के समय की मुख्य जरूरत है और आज हर क्षेत्र में लड़कियां लडक़ों के मुकाबले आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब के योग्य नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ मुहिम के अंतर्गत राज्यभर में लड़कियों को आगे बढऩे के बराबर मौके दिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह जल्द ही कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब को अपने साथियों के साथ मिलेंगे और मांग करेंगे कि राज्यभर में बसों में सफर करती औरतों और स्कूल व कॉलेज पढ़ने जाती छात्राओं को बैठने के लिए सीटें आरक्षित की जाएं जिससे बस में भीड़ होने की वजह से उनको कोई मुश्किल पेश न आए। उन्होंने कहा कि लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करना वर्तमान के समय की एक विशेष जरूरत है और यह सब कुछ तब ही संभव है यदि हम सभी यह मानकर चलें कि लड़कियों को लड़को के बराबर रखा जायेगा और बराबर मौके दिए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की यह सोच का नतीजा है कि वर्तमान में राज्य स्तर पर बेटियों की लोहड़ी मनायी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय के दौरान लड़कों के मुकाबले लड़कियों का लिंग अनुपात कम हो गया था मगर कैप्टन सरकार की दूरदर्शी नीतियों के चलते वर्तमान लड़कों के मुकाबले लड़कियों के लिंग अनुपात में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के 11 जिलों में लड़कियों के लिंग अनुपात में अच्छा सुधार हुआ है। जि़ला फिऱोजपुर में 1000 लडक़ों के पीछे 916 लड़कियों का अनुपात है, जो कि प्रशंसनीय है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement