मोगा । आगामी 17 अक्टूबर को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह कस्बा बाघापुराना में किसानों की विशाल रैली को संबोधित करेंगे । इस रैली की जानकारी पूर्व मंत्री डॉ. मालती थापर ने दी। उन्होंने बताया की कैप्टन अमरिंदर सिंह रैली के दौरान गरीब किसानों की समस्याएं भी सुनेंगे जिसमे किसानों पर कर्ज, कुर्की माफ करो के साथ संबंधित मांगपत्र हाईकमान को सौंपेंगे।