Capt Amarinder condolues mourning for Mami-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:22 pm
Location
Advertisement

कैप्टन अमरिन्दर को शोक मामी का निधन

khaskhabar.com : मंगलवार, 26 दिसम्बर 2017 9:45 PM (IST)
कैप्टन अमरिन्दर को शोक मामी का निधन
पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को उस समय पर बड़ा सदमा लगा जब उनके मामी जी सरदारनी गुरचरन कौर का लम्बी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया। 98 वर्ष की सरदारनी गुरचरन कौर, पटियाला रियासत में प्रजा मंडल लहर के मुखी सरदार सेवा सिंह ठीकरीवाला की इकलौती बेटी थी।

सरदारनी गुरचरन कौर के पुत्र कैप्टन अमरजीत सिंह जेजी के अनुसार उन्होंने अपना आखिरी सांस आज प्रात:काल 10:30 बजे सैक्टर 28 स्थित अपनी बेटी के घर लिया। इसके बाद उनका दोपहर को पटियाला में अंतिम संस्कार किया गया जहां पटियाला के डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित ने मुख्यमंत्री की तरफ़ से सरदारनी गुरचरन कौर की देह पर सत्कार के तौर पर फूलमालाएं अर्पित की। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपनी मामी जी के देहांत पर दुख व्यक्त किया और बिछड़ी आत्मा की शान्ति के लिए परमात्मा के आगे अरदास की।
सरदारनी गुरचरन कौर की याद में भोग और अंतिम अरदास गुरूद्वारा सिंह सभा, फुहारा चौंक, पटियाला में 30 दिसंबर, 2017 शनिवार को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement