Cannot Share Any Update On Manohar Parrikar Health, Says Goa Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्रिकर के स्वास्थ्य की जानकारी साझा नहीं कर सकते : विश्वजीत राणे

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 4:58 PM (IST)
पर्रिकर के स्वास्थ्य की जानकारी साझा नहीं कर सकते : विश्वजीत राणे
पणजी। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के मौजूदा स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं कर सकते। विश्वजीत राणे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मैं उनके (पर्रिकर) स्वास्थ्य के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकता। मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं और इस संबंध में जानकारी देना परिवार का विशेषाधिकार है।’’ पर्रिकर को अग्नाशय कैंसर हैं और वह फरवरी के बाद से गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती होते रहे हैं। इस लंबी बीमारी के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोडऩे की वजह से वह विपक्ष, सिविल सोसाइटी और सत्तारूढ़ गठबंधन साझेदारों की आलोचना का शिकार रहे हैं। राणे ने कहा कि हर किसी को प्रार्थना करनी चाहिए और चमत्कार में विश्वास करना चाहिए। उन्होंने, ‘‘हमेशा भरोसा रखें कि चमत्कार हो सकता है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement