भाजपा के अरूण व कांग्रेस के मानवेन्द्र ने कराया नामांकन
khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 9:15 PM (IST)
कांग्रेस समर्थित मानवेन्द्र स्वरूप लाव लश्कर के साथ नामांकन कराने पहुंचे। स्वरुप ने डीएवी कॉलेज से अपना जुलूस उठाकर मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, अशोक धानविक, शंकर दत्त मिश्रा, अमोद त्रिपाठी आदि सैकड़ो कांग्रेसी स्वरुप के समर्थन में जुलूस में शामिल दिखे। छात्र नेताओं की बड़ी लावी मानवेंद्र स्वरुप के समर्थन में दिखी छात्र छात्राएं ढोल की थाप पर नाचते गाते दिखें।