Canceled deputation of 80 nurses working in GNDH protest -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीएनडीएच में कार्यरत 80 नर्सों का डेपुटेशन रद्द, किया विरोध प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 9:54 PM (IST)
जीएनडीएच में 
कार्यरत 80 नर्सों का डेपुटेशन रद्द, किया विरोध प्रदर्शन
अमृतसर। मेडिकल शिक्षा एवं खोज विभाग ने गुरुनानक देव अस्पताल अमृतसर (जीएनडीएच) में कार्यरत ठेका आधारित 80 नर्सों का डेपुटेशन रद कर दिया है। इन कर्मचारियों को पटियाला मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बुधवार को इस आशय की जानकारी मिलने पर ये नर्सें भड़क गईं। उन्होंने जीएनडीएच में प्रदर्शन किया और विभागीय अधिकारियों को जमकर कोसा। नर्सिंग स्टाफ ने दो टूक कहा कि वह किसी भी सूरत में पटियाला नहीं जाएंगी। इस अवसर पर पंजाब नर्सिंग एसोसिएशन की महासचिव राज बेदी ने कहा कि विभाग की डायरेक्टर सुजाता शर्मा ने इन कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। असल में सात वर्ष पूर्व 105 नर्सिंग कर्मचारियों को विभाग ने ठेका आधारित नौकरी प्रदान की थी। वर्ष 2012 में विभाग ने 80 नर्सों को डेपुटेशन पर गुरुनानक देव अस्पताल अमृतसर में नियुक्त कर दिया। तब से लेकर ये कर्मचारी यहीं कार्यरत हैं। अचानक डायरेक्टर द्वारा लिया गया यह निर्णय कर्मचारियों पर वज्रपात की भांति गिरा है। राज बेदी ने कहा कि डायरेक्टर अपना फैसला बदलें, अन्यथा समूह कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार कर देंगी।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रामस्वरूप शर्मा को ज्ञापन सौंपा। डॉ. शर्मा ने कहा कि उन्होंने डायरेक्टर डॉ. सुजाता शर्मा से बातचीत की है। जल्द ही इस समस्या का कोई समाधान ढूंढ लिया जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement