Campaign gold with administration villages, inflation relief camp is icing on the cake-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रशासन गांवों के संग अभियान सोना, महंगाई राहत कैम्प सोने पर सुहागा

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2023 7:52 PM (IST)
प्रशासन गांवों के संग अभियान सोना, महंगाई राहत कैम्प सोने पर सुहागा
- 75 वर्षीय वृद्ध भंवरी देवी को मिला कैंप का लाभ, हुआ भूमि नामांतकरण, प्रशासन गांवों के संग अभियान में मिली खातेदारी, तो महंगाई राहत कैम्प में मिला 8 योजनाओं में लाभ चूरू । राज्य सरकार की अभिनव पहल पर हो रहे महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर आमजन के हितार्थ बहुत ही उपयोगी साबित हो रहे है। इन कैम्पों के आयोजन से महंगाई से आहत लोगों को राहत भी मिली है और आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा भी। गुरुवार को सरदारशहर ब्लॉक के रामसीसर भेड़वालिया गाँव में आयोजित प्रशासन गाँवों के संग अभियान शिविर और महंगाई राहत कैम्प में आई 75 वर्षीय वृद्ध भंवरी देवी के लिए वरदान साबित हुआ। एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने बताया कि भंवरी देवी गुरुवार को गाँव में लगे कैम्प में आईं और अपनी परेशानी बताई कि उनके पति की मृत्यु हो गयी है और अभी तक उनका भूमि नामांतरकरण नहीं हुआ है। कैंप में मौजूद सीईओ पीआर मीणा ने कर्मचारियों को भंवरी देवी के दस्तावेज प्राप्त कर तुरंत इंतकाल दर्ज करने के निर्देश दिए। इस पर पटवारी जितेंद्र कुमार ने तुरंत इंतकाल दर्ज कर वृद्ध भंवरी देवी को जमाबंदी की प्रति सुपुर्द की तो भंवरी देवी ने शुभाशीष दिया।
इसके साथ ही संचालित महंगाई राहत कैंप में भंवरी देवी के दस्तावेज प्राप्त कर राज्य सरकार की 8 जन कल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इससे खुश होकर भंवरी देवी ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए उनकी भूमि का म्यूटेशन दर्ज हो गया तो लगा जैसे सोना मिल गया हो और साथ में राज्य सरकार की 8 योजनाओं का लाभ मिल गया तो यह तो सोने पर सुहागा ही हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement