Campaign Close in Gurdaspuur Congress-BJP straight fight-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:38 am
Location
Advertisement

गुरदासपुुर में चुनाव प्रचार बंद, कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर

khaskhabar.com : मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 7:45 PM (IST)
गुरदासपुुर में चुनाव प्रचार बंद, कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर
जालंधर/गुरदासपुर। गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में आज चुनाव प्रचार बंद हो गया है। 12 अक्टूबर को यहां मतदान होना है। आखरी समय में कांग्रेस और भाजपा ने अपनी ताकत झौंक दी है। कांग्रेस ने यहां पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ को उतारा है तो भाजपा ने स्वर्णसिंह सलारिया को खड़ा किया है।
चुनाव खत्म होने से पहले कांग्रेस उम्मीदवार व पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ के समर्थन में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा किए गए रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने एकजुट होकर उपचुनाव लड़ा है तथा राज्यसभा सदस्य प्रताप बाजवा ने भी चुनावी अभियान में हिस्सा लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी तरह बाजवा की भी दिल्ली में कुछ व्यस्तताएं थीं, परंतु फिर भी वह चुनावी अभियान में शामिल हुए। एक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं परंतु उनकी पार्टी इस मामले में पडऩा नहीं चाहती। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गुरदासपुर उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी तथा उन्हें उम्मीद है कि पार्टी भाजपा को 2 लाख मतों के अंतर से पराजित करने में कामयाब होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आए अभी सिर्फ 6 महीने का समय हुआ है तथा इस दौरान उसने कई चुनावी वायदों को पूरा किया है। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस सरकार को पूर्व अकाली-भाजपा सरकार से खाली खजाना मिला। उसके बावजूद पंजाबियों से किए प्रत्येक वायदे को पूरा करने के प्रति कांग्रेस सरकार वचनबद्ध है। नौजवानों को स्मार्ट फोन देने के वायदे को पूरा करने पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने छोटे किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ कर दिया है, जोकि उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement