Camp held in Dewali, common people pledged for developed India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवाली में हुआ शिविर, आमजन ने किया विकसित भारत का संकल्प

khaskhabar.com: शनिवार, 16 दिसम्बर 2023 8:13 PM (IST)
देवाली में हुआ शिविर, आमजन ने किया विकसित भारत का संकल्प
- केंद्र सरकार की योजनाओं में किया पंजीयन, 220 लोगों की स्वास्थ्य जांच उदयपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा का पहला शिविर शनिवार को गिर्वा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देवाली ग्रामीण में आयोजित हुआ। विधायक फूलसिंह मीणा के आतिथ्य में हुए शिविर में विकसित भारत के संबंध में संकल्प दिलाया गया। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत सफल लाभार्थियों ने अनुभव साझा किए। सतत कृषि गतिविधियों का प्रदर्शन किया। विभिन्न ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। शिविर स्थल पर आयोजित चिकित्सा शिविर में 220 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं 150 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग तथा 20 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। आज यहां होंगे शिविर
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र में कैलाशपुरी व रामा, गिर्वा पंचायत समिति में सविना ग्रामीण, झाडोल पंचायत समिति क्षेत्र में झाडोल व गोदाना, कोटड़ा पंचायत समिति में ढेडमारिया व पाथरपाडी, कुराबड़ पंचायत समिति में फिला व सोमाखेड़ा तथा वल्लभनगर पंचायत समिति में भटेवर व मेनार में शिविर आयोजित होंगे। प्रत्येक पंचायत पर जागरूक वैन पहुंचने पर स्वागत, प्रधानमंत्री का संदेश सुनाना, विकसित भारत के संबंध में संकल्प दिलाना व यात्रा के संबंध में मूवी का प्रदर्शन किया जाएगा। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत सफल लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे।
सतत कृषि गतिविधियों के प्रदर्शन, ड्रॉन प्रदर्शन, प्रगतिशील किसानों से प्राकृतिक कृषि व मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर चर्चा होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धरती कहे पुकार के तहत स्वच्छता गीत व स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों व स्थानीय कलाकारांें की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम स्थल पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी होगा। वहीं उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं, स्थानीय खिलाड़ियों आदि का सम्मान किया जाएगा।
इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान भारत, गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, पीएम आवास, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जनधन, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम व नैनो फर्टिलाइजर योजना के बारे में आमजन को जागरूक कर पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में पीएम स्वनिधि, विश्वकर्मा, उज्ज्वला, मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया-स्टैंडअप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम ई-बस सेवा, अमृत योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल पेमेंट इंफास्ट्रक्चर, खेलो इंडिया, आरसीएस-उड़ान तथा वंदे भारत टेªन व अमृत भारत स्टेशन योजना की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा।
इसके अतिरिक्त जनजाति बहुल जिलों में अनीमिया निवारण मिशन, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों से जोड़ना, छात्रवृत्ति योजनाएं, वनाधिकार पट्टे-व्यक्तिगत एवं सामुदायिक तथा वन धन विकास केंद्र पर विशेष फोकस रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement