लॉस एंजेलिस। कैलिफोर्निया में एक मतदान स्थल के पास मंगलवार को गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। समाचार पत्र द लॉस एंजेलिस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ के कैप्टन जेफ स्क्राजिन ने कहा कि एक संदिग्ध भारी हथियारों से लैस था।
घटना लॉस एंजेलिस से करीब 30 मील दूर अजुसा में मेमोरियल पार्क नॉर्थ रिक्रिएशन सेंटर के बाहर की है। प्रशासन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पुलिस राइफल से लैस एक व्यक्ति की तलाश में आई थी। बंदूकधारी ने तभी गोलीबारी शुरू कर दी।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच... यह भी पढ़े :500-1000 के नोट बंद: आम आदमी को कितना नुकसान-कितना फायदा