Cabinet reshuffle will not solve problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंत्रिमंडल में फेरबदल से नहीं होगा समस्याओं का समाधान : खाचरियावास

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 9:00 PM (IST)
मंत्रिमंडल में फेरबदल से नहीं होगा समस्याओं का समाधान : खाचरियावास
जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जयपुर जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने शनिवार को हजारों कच्ची बस्ती वासियों को शहीद स्मारक, गवर्नमेंट हॉस्टल पर कहा कि यदि राजस्थान की सरकार ने जयपुर सहित प्रदेश की सभी कच्ची बस्तियों को यथास्थान पर बसाकर पट्टे नहीं दिये तो जयपुर के एक लाख कच्ची बस्ती वालों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। खाचरियावास कच्ची बस्ती महासंघ द्वारा कच्ची बस्ती वासियों को सम्मान और अधिकार देेने की मांग को लेकर किये जा रहे धरने में मुख्य अतिथि के रूप में सभा में बोल रहे थे। खाचरियावास ने कहा कि राशन और आवास कच्ची बस्तियों का मुख्य अधिकार है। वर्तमान में ना तो राशन की दुकानों पर गेंहू मिल रहा है, ना चीनी मिल रही है, ना आटा मिल रहा है बल्कि नोटबंदी के कारण आटा ओर गेंहू के भाव बढ़ जाने से गरीब आदमी बहुत ज्यादा परेशान है। प्रधानमंत्री मोदी नोटबंदी की बजाय देश में शराब बंदी लागू कर देते तो देश का भला हो सकता था। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement