सुल्तानपुर। कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के पिता सुकई प्रजापति
का 105 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही उनको श्रद्धांजलि
देने वालों का तांता लग गया। सभी गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी और आम जनता उनको
श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा होने लगे। वह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे
थे। निधन की खबर मिलते ही जिले के डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। सुकई प्रजापति ने
अपनी आखिरी सांस अपने पैतृक निवास परसावां गांव में ली। यहीं पर उनके शव को अंतिम
दर्शन के लिए रखा गया।
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था! यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलि