Advertisement
पुराने नोटों पर कैबिनेट का अध्यादेश, सीमा से ज्यादा मिले नोट तो सजा

सूत्रों ने कहा कि ऐसे नोट रखने वाले इन्हें 31 मार्च तक रिजर्व बैंक में जमा करा सकते हैं। हालांकि इस अवधि को भी घटाया जा सकता है। इससे पहले 1978 में मोरारजी देसाई की जनता पार्टी सरकार ने 1000, 5000 और 10,000 का नोट बंद करने के बाद सरकार की देनदारी को समाप्त करने के लिए इसी तरह का अध्यादेश लाया गया था।
8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के साथ ही सरकार ने यह भी कहा था कि पुराने नोट 31 मार्च तक जमा कराए जा सकते हैं। 30 दिसंबर तक बैंकों और डाक घरों में पुराने नोट जमा कराए जा सकते हैं जबकि इसके बाद यह नोट सिर्फ रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराए जा सकेंगे। हालांकि, बाद के नोटिफिकेशंस में यह उस तारीख का जिक्र नहीं है कि आरबीआई में कब तक पुराने नोट जमा कराए जा सकेंगे।
[@ Punjab election- संघर्ष करने वाली बहिन होगी BJP की उम्मीदवार!]
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



