CAA: Action against protesters in Uttar Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:58 pm
Location
Advertisement

CAA:उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई, 1200 लोगाें पर केस दर्ज

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 जनवरी 2020 08:31 AM (IST)
CAA:उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई, 1200 लोगाें पर केस दर्ज
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रदेशभर में करीब 1200 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 60 महिलाओं, प्रयागराज में 300 महिलाओं, इटावा में 200 महिलाओं और 700 पुरुषों पर केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद भी लखनऊ के घंटाघर से लेकर प्रयागराज के मंसूर अली पार्क में प्रदर्शन चल रहा है। रायबरेली के टाउनहॉल में भी मुस्लिम महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं।

इस बीच घंटाघर पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement