Bypoll Election : Madhya Pradesh CM Kamalnath attacks on bjp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 5:55 pm
Location
Advertisement

वोट पाने के लिए हिंदू धर्म को खतरे में बताकर भावनाएं भडक़ाती है भाजपा : कमलनाथ

khaskhabar.com : बुधवार, 09 अक्टूबर 2019 7:04 PM (IST)
वोट पाने के लिए हिंदू धर्म को खतरे में बताकर भावनाएं भडक़ाती है भाजपा : कमलनाथ
झाबुआ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वोट पाने के लिए भाजपा भावनाओं को भडक़ाती है और कहा जाता है कि हिंदू धर्म खतरे में है। राज्य की झाबुआ विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के समर्थन में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हिस्सा लिया और उसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया।

कमलनाथ ने कहा, भाजपा ने जो काम 15 सालों में नहीं किए, वह काम कांग्रेस की सरकार 15 माह में कर दिखाएगी। बीते आठ माह इस बात की गवाही देते हैं। चुनाव से पहले जो वादे किए गए, चाहे किसान कर्जमाफी हो, सामाजिक सुरक्षा पेंशन हो, सभी को पूरा किया गया। उन्होंने आगे कहा, भाजपा का काम सिर्फ झूठ बोलना है। इनका तो मुंह बहुत चलता है। सिर्फ बोलते जाएंगे, गुमराह करते जाएंगे।

भावनाएं बहाएंगे और कहेंगे कि हिदू धर्म खतरे में है और आगे कुछ नहीं बताएंगे। यह इनकी ध्यान मोडऩे की राजनीति है। वे सच्चाई से आपका ध्यान मोडऩा चाहते हैं। कमलनाथ ने कांग्रेस की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा, कांग्रेस वह पार्टी है, जो गरीब और कमजोर वर्ग के बारे में सोचती है। जबकि भाजपा ऐसी पार्टी है, जो बड़े व्यापारियों के लिए सोचती है। यही कारण है कि भाजपा का बड़ा झंडा बड़े कारोबारी, व्यापारी या बड़े आदमी के घर नजर आएगा। दोनों ही दलों की सोच में अंतर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement