Advertisement
उपचुनाव ने कांग्रेस में उत्साह जगाया, भाजपा के लिए आत्मविश्लेषण का समय

मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर भी बीजपी कई राउंड आगे रहने के बाद पिछड़ गई और 13 हजार मतों से उसे हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस उम्मीदावर विवेक धाकड़ ने बीजेपी के शक्ति सिंह को हराकर यहां से जीत का परचम लहराया। उपचुनाव में अक्सर देखा गया है कि सत्ताधारी दल ही जीत दर्ज करता है, लेकिन राजस्थान के मामले में तो सत्ताधारी बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया। 2016 के बाद से राज्य में छठी बार उपचुनाव हुए हैं। इनमें से चार बार बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है।
गौरतलब है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 21 सीटें मिली थीं जबकि बीजेपी ने 163 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई थी। इसके बाद 2016 में राज्य में कांग्रेस की कमान युवा नेता सचिन पायलट को दी गई। गुजरात चुनाव के बाद उपचुनाव में ये जीत कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी।इस हार के बाद सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि पार्टी इस हार का विश्लेषण जो भी कमियां रही है उसे दूर करेगी। इसके बाद दोगुने उत्साह से वापसी करेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


