By showing the blue film did Sexual harassment in SOS Balagram Patiala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:07 pm
Location
Advertisement

बालगृह से भागी बच्चियां बोलीं- ब्लू फिल्म दिखाकर....

khaskhabar.com : शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 4:28 PM (IST)
बालगृह से भागी बच्चियां बोलीं- ब्लू फिल्म दिखाकर....
पटियाला। पटियाला में राजपुरा के एसओएस बालग्राम से भागी बच्चियों ने वहां के मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए। वहां की खौफनाक सचाई बताते हुए बच्चियाें ने कहा कि बालग्राम में उनके साथ सेक्सुअल हैरासमेंट की जाती थी। उन्हें जबरन ब्लू फिल्म भी दिखाई जाती थी। और उनसे छेड़छाड़ की जाती थी।

राजपुरा के एसओएस बालग्राम से बुधवार को पांच बच्चे भाग गए थे, जिन्हें शाम को उनके रिश्तेदारों के घरों से बरामद कर लिया गया था। गुरूवार को भागने वाली लड़कियों ने बालग्राम की मैनेजमेंट पर ये आरोप लगाए।

उन्होंने बताया कि अनाथ बच्चों के लिए बनाए इस बालग्राम में लड़के भी रहते हैं। इनमें कई नौजवान भी हैं, जो काफी दिन से यहां रह रहे हैं। वह अब वहां रहने वाली लड़कियों के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करते हैं। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन मैनेजमेंट कोई एक्शन लेने के बजाय उल्टा पीड़ित लड़कियों को ही दूसरे घर में जेल की तरह रख देता है। जिस कारण लड़कियां बाल ग्राम से भागने के लिए मजबूर हो गई।

लड़कियों ने आरोप लगाया कि बाल ग्राम को संभालने वाली महिलाएं ही उनसे गलत काम करवाती है। उन लोगों को गलत काम कराने के लिए महिला मैनेजमेंट द्वारा बाहर भी लेकर जाया जाता है। बाल ग्राम में रहने वाली लड़कियों को महिला मैनेजमेंट द्वारा फोन पर ब्लू फिल्में दिखाई जाती हैं। साथ ही अपने फोन से लड़कियों की लड़कों से बातें भी कराई जाती हैं। वहीं इस मौके पर कुछ बच्चों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि बाल ग्राम में उनके साथ मारपीट की जाती है। जिस कारण वह यहां से भागते हैं और वापस आना नहीं चाहते हैं।

जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत कौर का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है। फिलहाल किसी भी लड़की ने अपने बयान में सेक्सुअल हैरासमेंट जैसी घटना की पुष्टि नहीं की है। अगर ऐसा कुछ भी सामने आया, तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरेक बच्चे से इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement