By 2030 around 6.8 million girls facing khatna risk : WHO-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:15 pm
Location
Advertisement

दुनियाभर में 2030 तक 6.8 करोड़ लड़कियों पर खतने का खतरा : WHO

khaskhabar.com : शुक्रवार, 08 फ़रवरी 2019 12:20 PM (IST)
दुनियाभर में 2030 तक 6.8 करोड़ लड़कियों पर खतने का खतरा : WHO
जेनेवा। दुनिया के जिन देशों में खतना-प्रथा प्रचलित है, वहां अगर यह प्रथा इसी प्रकार चलती रही तो 2030 तक 6.8 करोड़ लड़कियां खतने का शिकार बन सकती हैं। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का आकलन है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, छह फरवरी को संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय महिला जननांग खतना पूर्ण असहिष्णुता दिवस घोषित किया है।

इस अवसर, पर डब्ल्यूएचओ ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से महिला जननांग खतना के खिलाफ कदम उठाने की अपील की। संगठन ने आगाह किया कि जहां यह प्रथा प्रचलित है, वहां लड़कियों को इसका ज्यादा खतरा है। डब्ल्यूएचओ ने इस अवसर पर एक ट्वीट के जरिए कहा, महिला जननांग का खतना किए जाने से महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों का हनन होता है। इसे अब अवश्य रोका जाना चाहिए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement