Advertisement
कानपुर में नकली नोट छापे जाने का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

सीओ कल्याणपुर संजीव कुमार दीक्षित ने जाली नोट पकड़े जाने का खुलासा किया है। सीओ ने बताया कि नोट बंदी के बाद से ग्रामीण इलाकों में करेंसी की कमी का फायदा उठाने के लिए नकली नोट धड़ल्ले से आ रहे थे। लगातार शिकायत मिलने पर पुलिस टीम लगाया गया था। जांच में सामने आया कि बिठूर इलाके में रहने वाला शख्स नकली नोट छापकर बाजार में चला रहा है। इसमें उसके कई साथी भी शामिल है। सूचना के आधार पर स्वाट टीम निरीक्षक किशोर कुमार सिंह, राजदेव प्रजापति व बिठूर एसओ जीतेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने नकली नोट छापने वाले गिरोह की तलाश शुरू की। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस हींगूपुर ग्राम में रहने वाले नरेन्द्र कुमार निषाद का नाम नकली नोट के सरगना के रूप में सामने आया। पुलिस ने घेराबंदी कर घर पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए नकली नोटों की बड़ी खेप के साथ नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ भगने में सफल रहे। पुलिस को मौके से नोट छापने में प्रयुक्त आने वाले दो प्रिंटर, कई स्कूलों की नई मोहरें व 55 अधिकारियों की मोहरें बरामद की गई है। मौके से 6.46 लाख के नकली नोट भी बरामद हुए हैं। इनमें दो हजार, पांच सौ व सौ-सौ के नोट शामिल हैं। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।
बाजार में खपाये जा रहे थे नकली नोट
पकड़े गए अभियुक्त नरेन्द्र निषाद ने पुलिस को पूछतांछ में बताया कि नोट बंदी का फायदा उठाते हुए ग्रामीणों को नकली नोट फुटकर बाजार में चलाने के लिए दिए जा रहे थे। उनसे वह हजार व पांच सौ के पुराने नोट लेकर नकली नोट दे दिया गया करता था। यहीं नहीं नकली नोटों को इतनी सफाई से बनाया गया था कि वह खुद भी बाजार में खरीददारी करने उन्हें चला देता था।
प्रिटिंग कार्य में हैं माहिर
सीओ कल्याणपुर संजीव कुमार दीक्षित के मुताबिक पकड़ा गया नरेन्द्र प्रिटिंग के कार्य से जुड़ा था। लम्बे समय तक प्रिटिंग के कार्य करने के चलते वह काफी सफाई से नोट छापने में माहिर है। पूछतांछ में उसके इस काम में कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
[@ लड़की ने शराब के नशे में बीच सड़क किया हंगामा]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


