Bus debris dropped, accident crash-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस पर मलबा गिरा, हादसा टला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मार्च 2017 7:25 PM (IST)
बस पर मलबा गिरा, हादसा टला
चंबा। चंबा-होली मुख्य मार्ग पर ज्यूरा माता मंदिर के पास गत दिवस देर शाम एक निजी बस पर मलबा गिर जाने से बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि बस के अंदर मौजूद चालक व परिचालक तब तक क्षतिग्रस्त बस में बैठे रहे जब तक पहाड़ी से मलवा गिरना बंद नही हुआ। जैसे ही पहाड़ी से भारी पत्थर गिरना बंद हुए वैसे ही गाड़ी के चालक और परिचालक टूटे हुए गाड़ी के शीशे से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। मिली जानकारी अनुसार देर शाम पालमपुर होली नेशनल बस लगभग साढ़े छह बजे जनजातीय क्षेत्र होली पहुंची। बिगड़े मौसम के हालात को देखते हुए गाड़ी के चालक ने होली में सवारियों को उतारा और होली से करीब 15km दूर गरोला नामक सुरक्षित स्थान तक ले जाने का निर्णय लिया। लेकिन यह नेशनल बस वापिस आते समय जब बस ज्यूरा माता मंदिर के पास पहुंची तो अचानक उपरी तरफ से भारी मलबा बस के उपर आ गिरा जिस कारण बस का अगला शीशा टूट गया और बस को भारी नुकसान हुआ है। अचानक मलबा गिरने से चालक ने बस को बंद कर दिया। लोगों के अनुसार काफी मलबा धीरे-धीरे बस पर आ गिरा लेकिन बस में फंसे चालक व परिचालक ने धीरज व साहस बनाये रखा और मलबा रुकने का इंतजार किया। इसके बाद जैसी ही मलबा गिरना बंद हुआ, चालक व परिचालक बस के अगले टूटे हुए शीशे से बाहर निकलने में कामयाब रहे। इस बीच दोपहर तक बस के फंसे होने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप्प रही। लेकिन दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग ने मशीन लगा कर बस को निकाला गया और मलबा हटाकर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement