Bus accident kills at least 27 in Indonesia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडोनेशिया में बस दुर्घटना में 27 की मौत, 18 घायल

khaskhabar.com: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 11:58 AM (IST)
इंडोनेशिया में बस दुर्घटना में 27 की मौत, 18 घायल
जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में शनिवार को एक बस व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 27 लोगों की मौत हो गई और 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सुबांग जिले के सिसेनांग गांव में हुई। एक पुलिसकर्मी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को फोन पर बताया, ‘‘यह दुर्घटना रविवार को हुई और इसमें कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।’’ बस करीब 45 लोगों को लेकर जा रही थी और पुलिस ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सुबांग जनरल अस्पताल ने 27 लोगों के मरने और 18 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement