Advertisement
टिप्पर को बचाने में बस झाड़ियों में घुसी, हादसा टला

घटना के समय बस में पहली से दसवीं तक के करीब 19 बच्चे सवार था। बस सवार एक बच्ची के अभिभावक ने बताया कि बस ड्राइवर बिल्कुल सही था। उसने तो रोड साइड उतार कर बच्चों की जान बचाई है। ड्राइवर ने नशा नहीं किया हुआ था। बाकायदा उसका मेडिकल करवाया गया।
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन सतीश कुमार अग्रवाल ने कहा कि बच्चे सुरक्षित हैं। अभिभावकों के सामने ड्राइवर का मेडिकल करवाया गया है। बस ड्राइवर पूरा समय वहीं पर मौजूद रहा था। एसएसपी कपूरथला संदीप कुमार शर्मा ने स्कूल बस ड्राइवर के झाड़ियों में घुसने वाली घटना से अनभिज्ञता जताते हुए तुरंत जानकारी हासिल करने के लिए फोन घुमाया। उन्होंने कहा कि मीडिया से ही उनके घटना के बारे में पता चला है। स्कूली बच्चों के मामले में जीरो टोलरंस पॉलिसी है। स्कूल प्रबंधन से ड्राइवर के मेडिकल की रिपोर्ट भी तलब की जाएगी।
Advertisement
कपूरथला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


