bundi news : People tried to tied the councillor from pillars in bundi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:40 pm
Location
Advertisement

लोगों ने पार्षद को खंभे से बांधने का किया प्रयास...पढ़ें क्यों?

khaskhabar.com : सोमवार, 10 सितम्बर 2018 4:32 PM (IST)
लोगों ने पार्षद को खंभे से बांधने का किया प्रयास...पढ़ें क्यों?
बूंदी। नगर परिषद क्षेत्र के लंका गेट रेन बसेरे के पीछे वार्ड नंबर 18 के लोगों ने सोमवार को पार्षद को खंभे से बांधने का प्रयास किया। आपको बता दें कि वार्ड में पहले कीचड़ गंदगी से नाराज होकर वार्ड पार्षद कमलेश रैगर को मौके पर बुलाकर घेराव कर महिलाओं ने खरी खोटी सुनाई। बाद में महिलाओं ने वार्ड पार्षद को खंभे से बांधने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंचे नगर परिषद कर्मचारियों व अन्य वार्ड पार्षद हरिओम मेघवंशी द्वारा वार्ड में झिकरा ढलाने के आश्वासन के बाद लोगों ने पार्षद को छोड़ा।

लोगों का आरोप था कि चुनाव जीतने के बाद पार्षद कमलेश एक बार भी वार्ड में नहीं आए। वार्ड की हालत बद से बदतर हो गई और कीचड़ व गंदगी से लोगों का रहना दूभर हो गया। वार्ड पार्षद ने चुनाव के समय पूरे वार्ड में सीसी रोड बनाने का वादा किया था जो आज दिन तक पूरा नहीं हुआ। इससे नाराज होकर लोगों ने वार्ड पार्षद को बुला और घेराव कर दिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/8
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement