bundi news : occupie of ABVP on Kanya College bundi, Sakshi Chauhan becomes President-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:13 pm
Location
Advertisement

कन्या महाविद्यालय में एबीवीपी का कब्जा, साक्षी चौहान बनी अध्यक्ष

khaskhabar.com : मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 4:36 PM (IST)
कन्या महाविद्यालय में एबीवीपी का कब्जा, साक्षी चौहान बनी अध्यक्ष
बूंदी। जिले के कन्या महाविद्यालय बूंदी में छात्रसंघ चुनाव के तहत आज वोटों की गिनती सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार साक्षी चौहान ने एनएसयूआई की सुनीता मीणा को 75 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रियंका सेन ने एनएसयूआई की दीप कंवर गुर्जर को 56 वोट से हराकर जीत दर्ज की। इससे पूर्व महासचिव पद पर सलोनी शर्मा व संयुक्त सचिव पर पर मीनाक्षी निर्विरोध चुनी गईं। अध्यक्ष पद की उम्मीदवार साक्षी चौहान को 226 मत मिले तथा एनएसयूआई की सुनीता मीणा को 151 मत प्राप्त हुए।

इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका सेन को 215 व दीप कंवर गुर्जर को 159 मत मिले। अध्यक्ष पद पर 86 मत व उपाध्यक्ष पद पर 88 मत निरस्त हुए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement