Bundi is closed in support of the bandh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हल्की बहस के बीच भारत बंद के समर्थन में बंद रहा बूंदी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2017 2:14 PM (IST)
हल्की बहस के बीच भारत बंद के समर्थन में बंद रहा बूंदी
बून्दी। एक जुलाई से राज्य में लगने वाले जीएसटी के विरोध में क्लोथ मर्चेन्ट एसोसिएशन के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में आज जिले की समस्त दुकानें बंद रख भारत बंद का समर्थन किया। बून्दी क्लोथ मर्चेन्ट जीएसटी संघर्ष समिति के बेनर तले आज कपडा़ व्यवसायी ने जीएसटी को वापस लो के नारे लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया व शहर के समस्त प्रतिष्ठान बंद कराये। जिले के सभी व्यापारिक सगंठनों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रख बंद का पूरा समर्थन किया। हालांकि कई जगह बाजार बंद करा रहे लोगों की दुकानें खोल कर बैठे व्यापारियों से दुकानें बंद करने को लेकर मामूली बहस भी हुई, लेकिन बंद शान्ति पूर्ण रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement