Bulls stuck in the river, extracted and sent to goshala -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नदी में फंस गया बैल, सकुशल निकालकर पहुंचाया गोशाला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 7:14 PM (IST)
नदी में फंस गया बैल, सकुशल निकालकर पहुंचाया गोशाला
बारां। हिंदू जागरण मंच ने शुक्रवार को बाणगंगा नदी में फंसे एक बैल को जेसीबी से निकलवाकर गोशाला पहुंचाया। इस दौरान शहर में सडक़ों पर घूम रहे गोवंश को भी गोशाला में बंद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना की अगुवाई में सुबह कार्यकर्ता सूचना मिलने पर अंबेडकर सर्किल के पास पहुंचे। वहां बाणगंगा नदी में फंसे एक बैल को निकालने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर नगर परिषद से जेसीबी मंगवाई गई। बाद में बैल को निकालकर कोटा रोड स्थित गोशाला भेजा गया। कर्मचारी दीनदयाल घेंघट, सूरजमल घेंघट व जयसिंह धूलिया की सूझ-बूझ से इस गोवंश को मरने से बचा लिया गया। गोवंश को गोशाला में छोडऩे वालों में मंच के एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष धनराज पटेरिया, राजेन्द्र कुमार गौड़, गौरव अदलक्खा, बाबा बालकदास, मथुरा लाल विशाल, चौरसिया, रामकुमार, रामबाबू आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement