Bulldozers of administration go on illegal construction at muradnagar -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 3:50 PM (IST)
अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
गाजियाबाद। मुरादनगर इलाके में प्रशासन की टीम अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहुंची। करीब दो दर्जन के करीब घरों जिन पर अवैध निर्माण था उन्हें गिरा दिया गया। यही नहीं इसके अलावा करीब 12 बीघा के एक खेत पर कब्जा था। जिसे हटाया गया। बुलडोजर ने चारों तरफ कार्रवाई की। यह पूरा जो कब्जा था, वह तालाब की जमीन पर बताया जा रहा है। यहां पर तालाब हुआ करता था। जिस पर अवैध कब्जा कर लिया गया था और प्रशासन की टीम ने यहां पर अवैध निर्माण हटाया। तालाब की जमीन पर करीब दो दर्जन घर बन चुके थे। जिन्हें हटा दिया गया है और कई कच्चे मकान भी बन गए थे। मामला मुरादनगर के सुल्तानपुर गांव का है। आपको यह भी बता दें कि यह गांव गाजियाबाद की डीएम ने गोद लिया हुआ है और इस गांव के सुधार की पूरी कोशिश की जा रही है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement