bulandshahr case army jawan jitendra malik arrests-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:02 pm
Location
Advertisement

बुलंदशहर हिंसा : आरोपी जीतू फौजी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

khaskhabar.com : रविवार, 09 दिसम्बर 2018 08:33 AM (IST)
बुलंदशहर हिंसा : आरोपी जीतू फौजी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
मेरठ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के कथित आरोपी जितेन्द्र मलिक उर्फ जीतू फौजी को शनिवार देर रात सेना ने मेरठ में यूपी एसटीएफ को सौंप दिया। आरोप जीतू को आज बुलंदशहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यूपी पुलिस की विशेष टीम ने रविवार देर रात करीब 12:50 बजे जम्मू-कश्मीर में उसे अपने कब्जे में लिया और उसे मेरठ लाया गया। इससे पहले शनिवार को उसे जम्मू-कश्मीर के सोपोर में 22 राइफल्स द्वारा हिरासत में लिया गया था। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह बुलंदशहर में भीड़ द्वारा हुई हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और सुमित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के एसएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा, हमने सेना के जवान जीतेन्द्र मलिक को गिरफ्तार कर लिया है. उसे सेना के द्वारा आज 12:50 मिनट पर हैंड ओवर किया गया। शुरुआती पूछताछ की जा चुकी है। उसे बुलंदशहर भेजा गया है और न्यायिक हिरासत के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement