Bulandshahr: BJP supporters tried to put the BJP flag on mosque during winning celebration, the tension-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:43 pm
Location
Advertisement

जश्न का जुनून: मस्जिद पर BJP का झंडा लगाने का प्रयास,तनाव

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 मार्च 2017 2:34 PM (IST)
जश्न का जुनून: मस्जिद पर BJP का झंडा लगाने का प्रयास,तनाव
बुलंदशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी की जीत दौरान समर्थकों के होश गंवा देने के कारण तनाव पैदा हो गया। जश्न के दौरान भाजपा समर्थकों ने एक मस्जिद पर पार्टी का झंडा फहराने की कोशिश की, इसके बाद वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, इस घटना के बाद चचराई गांव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, इलाके में पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब नौ बजे कुछ लोग जुलूस निकाल रहे थे, तभी कुछ लोग मस्जिद के सामने आकर बीजेपी का झंडा फहराने लगे और छत पर लगाने की कोशिश करने लगे. जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद वे लोग भाग गये, लेकिन वापस आने की धमकी भी दे गए। घटना के बाद जहांगीराबाद पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement