Bulandshahr BJP MP Bhola Singh says, There will be no effect of Priyanka Gandhi in uttar pradesh Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:24 am
Location
Advertisement

‘कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी UP में पार्टी को कोई लाभ नहीं पहुंचा पाएंगी’

khaskhabar.com : मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 08:57 AM (IST)
‘कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी UP में पार्टी को कोई लाभ नहीं पहुंचा पाएंगी’
उन्होंने कहा कि पिछली बार कांग्रेस-आरएलडी का एक संयुक्त उम्मीदवार मैदान में था, लेकिन वह मात्र 59,000 वोट हासिल कर सका था। इसलिए तस्वीर स्पष्ट है। इस बार कांग्रेस कितने वोट पाएगी, जब वह आरएलडी के साथ मिलकर कुछ नहीं हासिल कर सकी थी? कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में पार्टी के पक्ष में प्रचार करने से क्या कोई बदलाव होने वाला है?

सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसका कोई असर होगा। उन्होंने सवाल किया कि यदि प्रियंका के आने से कोई बदलाव होने वाला है, तो उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी के अलावा एक दूसरी सीट से नामांकन दाखिल क्यों किया। बुलंदशहर में जनता के मुद्दों पर भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार समस्या मुक्त है, क्योंकि उनके द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं ईमानदारी के साथ जनता तक पहुंची हैं।

यह पूछे जाने पर कि जनता इस बात को लेकर नाराज है कि वह अपने क्षेत्र में दिखाई नहीं देते? सिंह ने कहा कि वह कोई ग्राम प्रधान नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैं कोई ग्राम प्रधान नहीं हूं। मैं 951 ग्राम पंचायतों का एक सांसद हूं। मैंने हरेक गांव का दौरा किया है। हर रोज गांवों में जाना किसी सांसद का काम नहीं है। सांसद का काम क्षेत्र के कल्याण के लिए नीतियां बनाना है और मैंने इस काम को बहुत अच्छी तरह किया है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement