BUDAUN: Ambedkar statue Captured in cage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:01 am
Location
Advertisement

यूपी : अंबेडकर की प्रतिमा पिंजरे में कैद, 24 घंटे निगरानी भी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 10:27 AM (IST)
यूपी : अंबेडकर की प्रतिमा पिंजरे में कैद, 24 घंटे निगरानी भी
बदायूं। यह दृश्य है उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गद्दी चौक का। यहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की प्रतिमा को पिंजरे में कैद कर रखा गया है। यहां पुलिस की ड्यूटी भी लगी हुई है। तीन होमगार्ड प्रतिमा की 24 घंटे सुरक्षा करते हैं। प्रतिमा को पिंजरे में बंद करने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

यूपी में प्रतिमा खंडित करने, नई भगवा प्रतिमा लगाने और फिर उसे नीला करने का प्रकरण अभी शांत भी नहीं हुआ कि शहर के बीचोंबीच एक चौराहे के निकट बाबा साहब की एक प्रतिमा को लोहे की सलाखों में बंद कर ताला लगा दिया गया है। केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मद्देनजर सभी राज्य सरकारों को कड़ी सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए हैं। डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को लोहे के मजबूत जाल में बंद करने की घटना बदायूं के गद्दी चौक की है। साथ ही प्रतिमा को लोहे के पिंजरे में बंद देख कर लोग अचरज में हैं। सुरक्षा देने के स्थान पर प्रतिमा को पिंजरे के अंदर बंद करने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement