Advertisement
मुश्किल भरा हो सकता है बसपा के लिए पांचवा चरण

बस्ती जिले की पांच विधानसभा सीटों में से दो सपा, दो बसपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गयी थी। इसके अलावा संतकबीरनगर जिले की तीन सीटों में से दो पर सपा ने, जबकि एक सीट पीस पार्टी के खाते में गयी थी। इस प्रकार बस्ती मंडल के तीन जिलों की 13 विधानसभा सीटों में से बसपा को मात्र दो सीटें मिलीं थी, पांचवे चरण के नेताओं पर ध्यान दिया जाए तो भाजपा के तमाम दिग्गज नेता सांसद लल्लू सिंह, पूर्व सांसद विनय कटियार व विधायक राजा जय प्रताप सिंह आदि भाजपा के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं तो सपा की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय भी मैदान में डटे हुए हैं। यह सभी वीआईपी इस चरण के चुनाव को जहां रोमांचक बना रहे हैं, वहीं सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं। पांचवे चरण में पीस पार्टी ने भी दो सीटें जीती थी। इस बार भी पीस पार्टी कई सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


