BSP supremo Mayawati attack on Modi government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मायावती का केन्द्र सरकार पर हमला, समस्याओं से भटकाया जा रहा है ध्यान

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जून 2019 1:25 PM (IST)
मायावती का केन्द्र सरकार पर हमला, समस्याओं से भटकाया जा रहा है ध्यान
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये राष्ट्रीय समस्याओं से ध्यान बांटने का प्रयास व छलावा मात्र है। ईवीएम पर बैठक होती तो मैं जरूर शामिल होती। आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'एक देश, एक चुनाव' पर सभी राजनीतिक पार्टियों की बैठक बुलाई है। बैठक में मायावती शामिल नहीं होंगी। मायावती ने ट्विटर पर लिखा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुनाव कभी कोई समस्या नहीं हो सकती है और न ही चुनाव को कभी धन के व्यय-अपव्यय से तौलना उचित है। देश में 'एक देश, एक चुनाव' की बात वास्तव में गरीबी, महंगाई, बेरोजबारी, बढ़ती हिंसा जैसी ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्याओं से ध्यान बांटने का प्रयास व छलावा मात्र है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement