BSP candidate spent time at home, met after a month-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बसपा प्रत्याशी ने घर में बिताया समय, महीने भर बाद हुई मुलाकात

khaskhabar.com: सोमवार, 03 जून 2024 12:34 PM (IST)
बसपा प्रत्याशी ने घर में बिताया समय, महीने भर बाद हुई मुलाकात
वाराणसी। मतदान खत्म होने के बाद रविवार को बसपा प्रत्याशी अतहर जमाल लारी दिन भर घर में रहे। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ बातचीत कर घर परिवार में होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। घर में समर्थकों का आना जाना लगा रहा। अतहर जमाल लारी ने बताया कि महीने भर से चुनाव की तैयारी चलने की वजह से परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पा रहा था। करीब महीने भर बाद सभी से मुलाकात हुई। दिन में घर पर ही समर्थकों के साथ विधानसभावार पड़े वोटों की समीक्षा की गई। इस दौरान घर परिवार के लोगों के साथ चाय, नाश्ता और खाना खाने का भी मौका मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement