bsp candidate madan lal gurjar from kaithal joins congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:57 am
Location
Advertisement

Haryana Polls : बसपा को फिर झटका, कांग्रेस में शामिल हुए कैथल से प्रत्याशी

khaskhabar.com : शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 4:26 PM (IST)
Haryana Polls : बसपा को फिर झटका, कांग्रेस में शामिल हुए कैथल से प्रत्याशी
चंडीगढ। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) को एक बार फिर झटका लगा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कैथल से बीएसपी प्रत्याशी मदन लाल गुर्जर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मदन लाल कैथल से कांग्रेस के प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला का समर्थन कर रहे हैं। मदन लाल रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। कैथल से INLD के जिलाध्यक्ष धर्मवीर केमिस्ट ने भी कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया है।

बता दे, इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक करतार सिंह बसपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने भाजपा मुख्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अरुण सिंह ने इस मौके पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। देशहित के आगे कुछ भी नहीं है। कश्मीर से अुनच्छेद 370 हटाने के मसले पर मोदी सरकार का समर्थन करता हूं और इससे प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुआ, क्योंकि भाजपा ही देश को आगे ले जा सकती है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement