Advertisement
BSF ने पकड़ी भारतीय सीमा में घुसी दो नाव, संदिग्ध फरार
फिरोजपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर रविवार देर रात BSF ने भारतीय सीमा में करीब 500 मीटर अंदर घुस आई पाक मछुआरों की दो नावों को जब्त कर लिया। बीएसएफ के जवानों ने रविवार मध्य रात्रि सीमा पर स्थित सतलुज नदी में कुछ संदिग्ध हलचल देखी।
जवानों ने तुरंत पॉजीशन लेते हुए नावों को घेर लिया और जैसे ही उनके पास पहुंचे तो देखा कि नाव में सवार कुछ लोग भारतीय सीमा के अंदर घुस आए हैं। जवानों ने नावों को वहीं रुक जाने का आदेश देते हुए ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर नाव सवार लोग बचकर वापस पाकिस्तान की तरफ चले गए। लेकिन बीएसएफ ने मौके से दो नावों को कब्जे में ले लिया। जवानों ने नाव से मछली पकड़ने के कुछ बड़े जाल भी बरामद किए हैं।

फिरोजपुर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement