BSF refuses to exchange sweets with Pakistan Rangers over ceasefire violations -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएसएफ का पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ मिठाइयों के आदान-प्रदान से इनकार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जनवरी 2018 10:06 AM (IST)
बीएसएफ का पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ मिठाइयों के आदान-प्रदान से इनकार
अटारी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को पकिस्तानी रेंजर्स को शुभकामनाएं देने और मिठाइयों को आदान-प्रदान करने से इनकार कर दिया।  जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बार-बार संघर्षविराम उलल्ंघन से भारत के कई जवान शहीद हुए हैं और स्थानीय नागरिक भी मारे गए हैं।   पाकिस्तान की ओर से बीते कुछ महीनों से लगातार हो रहे संघर्षविराम उल्लंघन से अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव बना हुआ है। बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स को गुरुवार को बता दिया गया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर मिठाइयों की आदान-प्रदान नहीं होगा। दोनों देशों के बॉर्डर गार्ड बीते कई वर्षों से बड़े धार्मिक अवसरों जैसे ईद, दिवाली और स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करते आए हैं। बीते चार-पांच वर्षों में कुछ अवसरों पर बॉर्डर गार्ड ने मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं किया है। मिठाइयों का आदान-प्रदान कार्यक्रम मुख्य रूप से अमृतसर से 30 किलोमीटर दूर अटारी-वाघा संयुक्त जांच चौकी पर होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement