BSF recovers two Chinese-made Pakistani drones in Punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BSF ने पंजाब में चीन में निर्मित दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किये

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 जून 2024 11:20 AM (IST)
BSF ने पंजाब में चीन में निर्मित दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किये
चंडीगढ़ । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पंजाब में अलग-अलग तलाशी अभियानों के दौरान चीन में निर्मित दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किये गये हैं। अमृतसर जिले के रत्तनखुर्द गांव से बीएसएफ ने एक ड्रोन बरामद किया है। दूसरा ड्रोन पंजाब पुलिस ने तरन तारन जिले के दल गांव से बरामद किया। दोनों ड्रोन चीन में बने डीजेआई माविक 3 क्लासिक मॉडल के हैं।
बीएएफ ने कहा कि उसकी सटीक खुफिया जानकारी और त्वरित कार्रवाई ने सीमा पार से पंजाब में ड्रोन भेजने के एक और प्रयास को विफल कर दिया।
पंजाब की पाकिस्तान के साथ लगती 553 किलोमीटर की सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ पर है। पिछले साल उसने 107 ड्रोनों का पता लगाया और मार गिराया। साथ ही 442.395 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की।
पंजाब फ्रंटियर की बीएसएफ की टुकड़ियों ने पिछले साल गलती से सीमा पार कर आने वाले 12 पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तानी रेंजरों को सौंप दिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement