BSF kills 3 Pakistani smugglers in Jammu Samba sector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू के सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने मारे 3 पाकिस्तानी तस्कर

khaskhabar.com: रविवार, 06 फ़रवरी 2022 5:06 PM (IST)
जम्मू के सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने मारे 3 पाकिस्तानी तस्कर
जम्मू। जम्मू के सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तीन पाकिस्तानी तस्करों को मारा गया है। उनके पास से नशीले पदार्थों के 36 पैकेट बरामद किए गए। ये जानकारी बीएसएफ ने रविवार को दी। बीएसएफ ने कहा, "तड़के सुबह 6 फरवरी को बीएसएफ जम्मू के सतर्क सैनिकों ने तीन पाकिस्तानी तस्करों को मार दिया है, जो सांबा अंतर्राष्ट्रीय सीमा के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।" सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया गया और उनके पास से नशीले पदार्थों के 36 पैकेट (लगभग 36 किलोग्राम) बरामद किए गए, जो हेरोइन के हो सकते हैं।
बीएसएफ ने कहा, 'इलाके की तलाशी जारी है।'
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement